Visitors have accessed this post 45 times.
हाथरस : समाज सेवा, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले प्रख्यात राष्ट्रवादी युवा कवि राणा मुनि प्रताप को करणी सेना का उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से हाथरस जनपद सहित प्रदेशभर में उनके समर्थकों, साहित्यकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। करणी सेना के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, राणा मुनि प्रताप को यह जिम्मेदारी समाज और राष्ट्रहित में उनके उल्लेखनीय योगदान, प्रभावशाली व्यक्तित्व तथा संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री वीर प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जारी घोषणा में विश्वास व्यक्त किया गया कि राणा मुनि प्रताप संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और संवाद कौशल से करणी सेना को प्रदेश स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। नियुक्ति के बाद राणा मुनि प्रताप ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज और राष्ट्र की एकता एवं जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारियों, साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देने वालों में राणा ऋषि प्रताप, विशाल पचौरी, वैभव पालीवाल, विश्वेन्द्र प्रताप, देवेन्द्र तौमर, ज्ञानेश सिसोदिया, अनुज सैंगर और रूपेन्द्र चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। राणा मुनि प्रताप की यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने वाला कदम भी माना जा रहा है।
INPUT – RAHUL SHARMA











