Visitors have accessed this post 144 times.

हाथरस : 20 जून विIndreshJiMaharajश्व प्रसिद्ध कथावाचक एवं आध्यात्मिक गुरु आचार्य इंद्रेश जी महाराज 19 जून को अपने निजी कार्य के तहत पासपोर्ट नवीनीकरण कराने के लिए हाथरस जंक्शन स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं भक्त वहां एकत्रित हो गए और उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्पमालाएं अर्पित कर आचार्य इंद्रेश जी महाराज का सम्मान किया। इस दौरान भक्तों में उनके दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। आचार्य जी ने भी सभी उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अंजुला माहौर, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, प्रमोद मदनावत, वरिष्ठ पत्रकार होमेश मिश्रा, योगेश सेंगर, विकास गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आचार्य इंद्रेश जी महाराज देश-विदेश में अपनी आध्यात्मिक कथाओं एवं प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके हाथरस आगमन से स्थानीय भक्तों में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आचार्य जी का आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और उनके दर्शन पाकर भक्त स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

INPUT – YATRNDRA PRATAP