Visitors have accessed this post 662 times.

हाथरस जनपद : पुलिस विभाग के अंतर्गत प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस क्रम में गिरीश गौतम को थाना मुरसान का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना का तबादला कर उन्हें लोक शिकायत प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त थाना प्रभारी गिरीश गौतम जनपद हाथरस के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने पूर्व कार्यकालों के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए मुरसान क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस विभाग के इस बदलाव के बाद स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की निगाहें नए थाना प्रभारी के कार्यकाल पर टिकी हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। वहीं, निरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना अब लोक शिकायत प्रकोष्ठ में अपनी सेवाएं देंगे। पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस प्रशासनिक बदलाव को नियमित कार्य व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है।

INPUT – RAHUL SHARMA