Visitors have accessed this post 540 times.

अगर अगस्त 2026 में आपको बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल या कॉलेज से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। अगस्त का महीना कई सार्वजनिक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में बिना जानकारी के घर से निकलने पर आपका समय और मेहनत दोनों व्यर्थ हो सकते हैं।हाथरस सहित उत्तर प्रदेश में अगस्त महीने के दौरान बैंकों में कुल 10 दिन अवकाश रहेगा। इनमें 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को रविवार, 8 और 22 अगस्त को द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 26 अगस्त (ईद-ए-मिलाद/बारावफात) और 28 अगस्त (रक्षाबंधन) के अवसर पर भी बैंक बंद रहेंगे। वहीं, स्कूल-कॉलेज और अधिकांश सरकारी कार्यालयों में 8 दिन अवकाश रहने की संभावना है। राष्ट्रीय और धार्मिक पर्वों के साथ साप्ताहिक छुट्टियों के कारण कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यदि आपको बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करना है, सरकारी दस्तावेज बनवाने हैं, फीस जमा करनी है या किसी सरकारी कार्यालय में जरूरी कार्य है, तो छुट्टियों के अनुसार पहले से अपनी योजना बना लें। इससे आपको अनावश्यक परेशानी और समय की बर्बादी से बचने में मदद मिलेगी।

INPUT – RAHUL SHARMA