Visitors have accessed this post 9 times.
पुरदिलनगर : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा मंडल पुरदिलनगर की कार्यशाला का आयोजन राज गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ देवेंद्र राघव मौजूद रहे। कार्यशाला में अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया। जिला संयोजक देवेंद्र राघव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण व्यक्त करने की अपील की। मंडल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति का जन आंदोलन है। उन्होंने 10 से 15 अगस्त तक हर घर, प्रतिष्ठान और सार्वजनिक स्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया। साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभाजन की पीड़ा को याद कर नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने और राष्ट्र प्रथम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यशाला में जयपाल सिंह चौहान, विजय प्रधान, ओमप्रकाश गुप्ता, हरीश गोयल, प्रवेश परमार, पुष्पकांत शर्मा, मोहन सिंह, नरेंद्र आर्य, संजय लोधी, सचिन माहेश्वरी, हरप्रसाद बघेल, सुरेश चौहान, केपी परमार, चंद्रभान कुशवाह, मनोज कुशवाह, हर्षवर्धन भाषकर, ब्रजवासी दिवाकर, चंद्र सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA










