Visitors have accessed this post 21 times.

हसायन : 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हसायन कोतवाली परिसर में राष्ट्रीय पर्व बड़े उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी मनीष चिखारा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान और समर्पण व्यक्त किया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी मनीष चिखारा ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान का परिणाम है। उन्होंने पुलिस बल से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राष्ट्र सेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के उद्घोष लगाए, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर कोतवाली के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया।

INPUT – YATENDRA PRATAP