Visitors have accessed this post 123 times.
पुरदिलनगर: सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, में 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन देशभक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ, जहां उपस्थित आचार्यों, विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया तथा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन आचार्य राजन सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। पूर्व छात्र सुमित माथुर ने चन्द्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रेरक विचार रखे। प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प के साथ हुआ।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA










