Visitors have accessed this post 12 times.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री श्याम बिहारी विद्या मंदिर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान अध्यापक द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अजय कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं हास्य प्रस्तुतियों और चुटकुलों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया, जिससे पूरे परिसर में हंसी और उल्लास का वातावरण बना रहा। समारोह के दौरान भारत माता के जयकारों से विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। कार्यक्रम में सुमित कुमार, आकाश कुमार, पुष्पा देवी, सोनम, मुस्कान वार्ष्णेय, मुस्कान अल्वी, ममता, लक्ष्मी नायक, हिना, सविता, मधु सक्सेना सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

INPUT – YATENDRA PRATAP SINGH