Visitors have accessed this post 118 times.
सलेमपुर के श्री बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल, में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों, नाट्य मंचन एवं प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों एवं शिक्षकों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थापक रोशन सिंह, निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह, भारतेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, सुभाष चंद्र सैंगर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

INPUT – YATENDRA PRATAP SINGH










