Visitors have accessed this post 21 times.

बिसावर : गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को बिसावर कस्बे में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कीं। लोगों ने अपने घरों में भी विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना से पहले श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। इस दौरान जगह-जगह भक्तों ने फूल और गुलाल बरसाकर गणेश उत्सव की खुशियां मनाईं। प्रभात फेरी के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की। गणेश चतुर्थी को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह नजर आया। प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही बिसावर में गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। कस्बे में आने वाले दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

INPUT – S. P CHAUDHARY