Visitors have accessed this post 8 times.
हाथरस के प्रसिद्ध लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में हाथरस पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा ने साइबर क्राइम पुलिस टीम के साथ मेले के भव्य पांडाल में स्टॉल वेंडरों, व्यापारियों, दुकानदारों और आमजन से संवाद कर डिजिटल अरेस्ट, फर्जी क्यूआर कोड, APK फाइल, निवेश फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन शॉपिंग और फर्जी लिंक के जरिए होने वाली ठगी से बचने के उपाय बताए।

पुलिस ने लोगों को OTP, CVV, UPI PIN और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने तथा अनजान लिंक या QR कोड को बिना सत्यापन के इस्तेमाल न करने की सलाह दी। पुलिस ने साफ किया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है

और ऐसे कॉल आने पर घबराएं नहीं, तुरंत परिजनों को बताएं और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें। अधिकारियों ने ATM और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।

INPUT – RAHUL SHARMA











