Visitors have accessed this post 72 times.
हाथरस के सादाबाद : भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह की ओर से चलाए जा रहे ‘चलो गांव की ओर’ किसान संवाद अभियान का हाथरस जनपद में शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं, सुझावों एवं स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली। अभियान के दौरान चिन्तागड़ी, अलैहपुर, बहरदोई, पूरा कला, सुजिया, तुसैन और नगला खुशहाली समेत कई गांवों में किसान चौपाल आयोजित की गई। इन चौपालों में ग्रामीणों और किसानों ने स्थानीय स्तर पर सामने आ रही विभिन्न समस्याओं एवं किसान हित से जुड़े विषयों को संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि ‘चलो गांव की ओर’ अभियान का उद्देश्य किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सीधे समझना और किसान हित से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव किसान चौपाल के माध्यम से संवाद का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। अभियान के दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान किसानों ने अपनी स्थानीय समस्याओं और सुझावों को संगठन के सामने रखा। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह की ओर से कहा गया कि संगठन किसानों की समस्याओं को गांव स्तर से लेकर संबंधित अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करेगा। ‘चलो गांव की ओर’ अभियान के जरिए किसानों और संगठन के बीच सीधे संवाद को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

INPUT – KANHAIYA LAL











