Visitors have accessed this post 191 times.

हाथरस सदर के एसडीएम श्री राजबहादुर सिंह को एडीएम बुलंदशहर बनाए जाने पर अनुज चौधरी ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। इस दौरान उन्होंने राजबहादुर सिंह के उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। साथ ही हाथरस सदर के नवागत एसडीएम श्री सुबेंदु गोपाल जी और तहसीलदार सदर श्री विदित कुमार जी का स्वागत करते हुए उन्हें नए कार्यकाल के लिए बधाई दी। अनुज चौधरी ने उम्मीद जताई कि नवागत अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप जनहित में कार्य करते हुए आम जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों के सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

INPUT – RAHUL SHARMA