Visitors have accessed this post 101 times.

पुरदिलनगर : शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से पुलिस चौकी पर व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी श्री चन्द सोम ने की। बैठक में चौकी प्रभारी ने व्यापारियों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारी अनावश्यक रूप से अतिक्रमण न करें, ताकि बाजार में यातायात व्यवस्था बाधित न हो और आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने व्यापारियों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। इस अवसर पर बाबू जाखेटिया, अंकित माहेश्वरी, प्रवीन माहेश्वरी, राकेश मस्ताना सहित कस्बे के अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA