Visitors have accessed this post 158 times.

हाथरस : विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वाटर वर्क्स पर बिजनेस प्लान वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पावर ट्रांसफार्मर की केबल बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, 5 एमवीए से 8 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर की केबल बदलने का कार्य किया जाना है। इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पुलिस लाइन, बेलनशाह, किला गेट, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेश गंज, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्श नगर, नगला चौबे, गौशाला रोड, नगला अलगर्जी, रानी का नगला, लाल डिग्गी, आरटीओ और गाया सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही लोगों से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों की योजना बनाने की अपील की है।

INPUT – RAHUL SHARMA