Visitors have accessed this post 1353 times.

सासनी(हाथरस) : श्रीमती राजकुमारी चौधरी द्वारा ब्लाक प्रमुख पद से त्यागपत्र देने के बाद खाली चले आ रहे पद पर दाबेदारी जमाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने भाजपा समर्थित चुनाव लडने के लिए आवेदन पत्र दिया।

इस दौरान गौरव आर्य ने उनके विजय कामना करते हुए कहा कि श्रीमती राजकुमारी चौधरी और उनके पति चौधरी अर्जुन सिंह क्षेत्र के बहुत ही सम्मानित और शांति प्रिय समाज सेवी हैं वह किसी भी व्यक्ति को अपने यहां से निराश नहीं जाने देते। जो भी एक बार श्री चौधरी से मिलता है, वह उनका हो जाता है। उन्होंने बताया कि अपने कार्रकाल में क्षेत्र में संभावित सभी जगहों पर विकास कार्र भी कराये है। जिससे उन्हें चुनाव में कोई भी परास्त नहीं कर सकता। इस दौरान सौरभ चौधरी, गौरव चौधरी, हरीशंकर राना, रूपेश उपाध्याय, आदि मौजूद थे।

इनपुट : आविद हुसैन