Visitors have accessed this post 870 times.

हाथरस : सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में कंटेनर में गोवंश ला रहे बदमाशों को जब पुलिस ने चुनौती दी तो उन्होंने अचानक ही पुलिस टीम पर भी फायरिंग शुरू कर दी बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल बाल बचे हैं और दुस्साहसी बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो जाने में सफल रहे । पुलिस ने मौके से कंटेनर और 15 गोवंश को बरामद किया है। यह सारा घटनाक्रम कस्बा बिसावर के नगला पृथ्वी के पास घटित हुआ है । हालांकि इस घटनाक्रम में कोई पुलिस वाला हताहत तो नहीं हुआ लेकिन इस घटना ने कानपुर शूटआउट की याद दिलाते हुए पुलिस की तैयारियों की ओर एक इशारा जरूर किया है उम्मीद है कि पुलिस इन इशारों को समझते हुए अपनी पूरी तैयारियों के साथ मुस्तैद रहेगी ।