Visitors have accessed this post 875 times.
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की 12 के नतीजों में कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार रजत उपाध्याय के पुत्र यश उपाध्याय द्वारा (कॉमर्स वर्ग )में बी एस पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल को टॉप किये जाने पर नगर के समाज सेवी व कॉंग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार जैसवाल व विष्णु कुमार वार्ष्णेय सहित कई लोगों ने उक्त छात्र के घर पहुँचकर माँ सरस्वती की तस्वीर भेट कर मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। छात्र व उसके परिवार को बधाई देते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मोके पर राजीव बजाज दिनेश चन्द्र कौशिक, नीरज वर्मा, बाँके बिहारी शर्मा व प्रतीक वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
INPUT – Akhilesh Kumar









