Visitors have accessed this post 1004 times.

फिल्म इंडस्ट्रि के फेमस एक्टर संजय कपूर का जन्म 17 सितंबर 1965 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरिंदर कपूर था, जो एक फिल्म निर्माता थे। इनकी माँ का नाम निर्मल कपूर था। वह निर्देशक बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर के छोटे भाई हैं।संजय कपूर की शादी एनआरआई महीप संधु से हुई है। इनके दो बच्चे हैं-शहाना कपूर जंहान कपूर। संजय कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म प्रेम से तब्बू के अपोजिट किया था। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस किया था। इसके बाद वह बॉलीवुड डिवा माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म राजा में नजर आये। इस फिल्म की सफलता ने संजय को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया।

यह भी देखे : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp