Visitors have accessed this post 471 times.

उषा उत्थप का जन्म 7 नवंबर 1947 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम वैद्यनाथ सोमेश्वर सामी है। वह तमिलनाडु के चेन्नई से ताल्लुकात रखतें हैं।
उषा नें अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट एग्नेस हाईस्कूल से की है। जब वह स्कूल में थी तो तब उन्हें उनकी भरभरी आवाज के लिए संगीत की क्लास से बाहर निकाल दिया गया था। लेकिन उनकी संगीत की अध्यापिका ने उन्हें संगीत की शिक्षा दी। हालांकि उन्होंने कभी संगीत की शिक्षा बाहर से ग्रहण नहीं की, उनका लालन-पालन एक संगीतमय माहौल में हुआ, जिस कारण उन्हें संगीत की इतनी समझ है।
उषा उत्थप की शादी मिस्टर जानी उत्थप से हुई हैं।उनके एक बेटा सनी और बेटी अंजलि है। फ़िलहाल उषा उत्थप कोलकाता की निवासी हैं।
उन्होंने महज नौ साल की उम्र में अपना स्टेज शो परफॉर्म किया था। उनकी बहन जोकि संगीत की दुनिया से ही खुद को आगे बढ़ा रहीं थीं, उन्होंने उनकी मुलाकात उस दौरान सबसे मशहूर आरजे अमिन सयानी से करायी। उन्होंने उषा को रेडियो सिंगिंग शो में गाने का मौका दिया। उन्होंने उस दौरान मॉकिंगबर्ड हिल गाना गाया, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया, उसके बाद उनका रेडियो शो में गाने का दौर जारी
उषा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुऱुआता सत्तर के दशक में की थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा माँ सफलता फिल्म शालीमार के गाने एक दो तीन च चा से मिली थी। उसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन गाने गाये। उन्होंने उस दौरान हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीत निर्देशक आर डी बर्मन-बप्पी लहरी के साथ काफी हिट गाने गाये हैं। उन्होंने दम मारो डीएम और मेहबूबा जैसा सुपरहिट गाने हिंदी सिनेमा को दिए हैं, जोभी दर्शकों की जुबान पर कायम है।

यह भी देखे : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp