हाथरस। सिकंदरा राऊ
हाथरस। सिकंदरा राऊ भाईचारा सेवा समिति के तत्वाधान में एक स्वागत सम्मान समारोह

Visitors have accessed this post 291 times.

हाथरस :  सिकंदराराऊ भाईचारा सेवा समिति के तत्वाधान में एक स्वागत सम्मान समारोह क्षेत्रीय सहकारी समिति सिकंदराराऊ पर नरेंद्र सिंह जादौन की अध्यक्षता एवम सुभाष बघेल के संचालन में संपन्न हुआ। समारोह में भाईचारा सेवा समिति मण्डल मीडिया प्रभारी शशांक वार्ष्णेय को पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर दिल्ली विश्व विद्यालय द्वारा शीतला प्रसाद अवार्ड 2021 मिलने पर में भाईचारा सेवा समिति के द्वारा फूल मालाओं लादकर सम्मानित किया। तथा इस अवसर पर सम्मानित करते हुए भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव एवम राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह की सहमति पर शशांक वार्ष्णेय को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व भी दिया गया।
भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी ने कहा कि नगर के होनहार मेधावी शशांक वार्ष्णेय ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तथा शांति सदभाव अमन-चैन एवं भाईचारा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए शशांक वार्ष्णेय को प्रेरित किया।
स्वागत समारोह में गीतम सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, देवा बघेल, निरोत्तम सिंह, नीरज यादव एडवोकेट, राजेंद्र सिंह, बनी सिंह बघेल, डॉ इरफान, हरेंद्र चौधरी,मनोज सविता, किशोर कुशवाह आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी देखे : क्या आपने देखी है मिठाइयों की इतनी वैरायटी

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp