Visitors have accessed this post 1413 times.
यूपी में संस्कृत संस्थान संस्कृत साहित्य विषय को लेकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म की तैयारी कर रहा है जिसके तहत विद्यार्थियों को एप्स के माध्यम से जोड़ा जाएगा। संस्थान द्वारा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। संस्कृत संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का विस्तार करते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत संकाय में संचालित सिविल सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम को लखनऊ केंद्र से लाइव प्रसारण से समृद्ध कर दिया गया है लखनऊ केंद्र से गोरखपुर के विद्यार्थियों को संस्कृत साहित्य एवं सामान्य अध्ययन की कक्षा दी जा रही हैं संस्थान अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों से गूगल मीट से कक्षा संचालित कर रहा है |
INPUT – Sapna Saxena

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp









