Visitors have accessed this post 932 times.
सासनी : कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को चोरी की समरसेविल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सोमवार को एसएसआई कृतपाल सिंह के अनुसार वह एसआई विपिन यादव तथा हमराह कांस्टेबिल पवन कुमार के वाहन चैकिंग अभियान पर मामूर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि दो युवक एक चोरी की समरसेविल को बेचने की फिराक में किले की ओर जा रहे है तभी पुलिस ने मुखबिर के इशारे युवकों को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। पुलिस ने दोनों की निशानदेही से एक चोरी की समरसेविल बरामद की। पुलिस ने युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में युवकों ने पुलिस केा अपने नाम रामजीलाल पुत्र हरी सिंह, मुकद्दर पुत्र कांती प्रसाद निवासी नगला मिंया बताया है।
इनपुट : आविद हुसैन
यह भी देखे : क्या फर्क होता है भूत प्रेत और जिंद में
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









