Visitors have accessed this post 1068 times.
एटा: भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कार्यालय इमलिया पर आज तीसरे दिन भी प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप की भूख हड़ताल जारी रही । लेकिन प्रशासन के कानों में अभी तक जूं नहीं रेंग रही है। आज भूख हड़ताल का तीसरा दिन होने के बावजूद भी स्थानीय प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने प्रदेश कार्यालय इमलिया पर हाल चाल लेने के लिए भी कोई संपर्क नहीं किया है। प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन की तरफ़ से कोई भी डॉक्टर उनका डॉक्टरी परीक्षण करने नहीं आया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा है कि यदि भूख हड़ताल पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष एवं मेरे पुत्र योगेश प्रताप सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ता है तो इसकी सारी जबाबदेही शासन प्रशासन की होगी। अगर स्थानीय प्रशासन और सरकार ने जल्द ही किसानों की मांगो को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष की मांगो पर कोई संतोषजनक निर्णय नहीं लिया तो भारतीय किसान यूनियन भानु महा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
INPUT – MOHIT SHARMA
अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –









