Visitors have accessed this post 1209 times.
कोच जालौन विकासखण्ड नदीगाव के ग्राम रूपपुरा मे गौशाला के लिये भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर ग्रामीणों और गौशाला के सहयोगी जनो को सम्बोधित करते हुये माधौगढ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि इस गौशाला का निर्माण जल्द पूरा होगा और इसमे उनकी परवरिश की भी व्यवस्था की जायेगी आप लोग भी श्रद्धाभाव से गौशाला से जुडे और सहयोग करे उपजिलाधिकारी गुलाब सिहं ने कहा गौशाला निर्माण होने से काफी कूछ अन्ना प्रथा पर काबू किया जा सकेगा गौशाला का ये मतलब बिल्कुल न निकाले कि आप लोग अपनी गायो को जब तक दूध दे रही है तब तक अपने पास रखेगे छुटाने पर गौशाला को समर्पित कर देगे आप सहयोगी भाव वनाये रखे इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नदीगाव शिवगोपाल वर्मा काँस्टेविल विपिन कुमार पाल तुलाराम संजय कुमार ग्राम प्रधान रूपपुरा सुशीला द्विवेदी के प्रतिनिधि पूर्व प्रधान रूपपुरा शालिगराम पाण्डेय कमलेश कुमार अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे
INPUT – विवेक द्विवेदी









