Visitors have accessed this post 198 times.

 हसायन : भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा श्री मोहित बघेल जी का जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ !जिसमे उद्घाटन सत्र में जिले के प्रभारी चौ० देवेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्जुलित कर एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर व वर्ग गीत एवं राष्ट्रगान के साथ सत्र का शुभारम्भ हुआ!जिला प्रभारी द्वारा हमारी कार्य पद्धति एवं व्यक्तित्व विकास के विषय में संबोधित करते हुए बताया कार्यपद्धति संगठन की आत्मा है! एवं संगठन का लक्ष्य समरस राष्ट्रवादी समाज का निर्माण तथा चुनाव के माध्यम से जनसेवी सरकार का निर्माण करना है! दूसरे सत्र में सदर विधायिका श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने सामाजिक समरसता पर विचार व्यक्त करते हुए कहा !कि सामाजिक समरसता का अर्थ है! सामाजिक सामानता अर्थात जातिगत भेद्वाव अस्प्रश्यता का जडमूल से उन्मूल कर लोगो में परस्पर प्रेम सौहार्द बढ़ाना !सत्र के तृतीय सत्र में जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास के विषय पर बिन्दुबार सम्पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विकास तीन चरणों में विभाजित है | जिसमे प्रधम चरण में जनसंघ के रूप में दूसरे में 1997 से 2004 के बीच गठबंधन की राजनीति में एक प्रमुख साझेदार के रूप में एवं 2014 से मा० प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के नेतृत्व में एकल बहुमत वाली पार्टी के रूप में उभारा है ! चतुर्थ सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा जी द्वारा विचार परिवार पर सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया! कि तत्कालीन समाज की आवश्यकता को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रो में जैसे महिला, मजदुर, विद्यार्थी , देश हित को केंद्र में रखकर कार्य प्रारम्भ हुए जिसे विचार परिवार कहा जाता है | पंचम सत्र में ब्रज क्षेत्र महामंत्री पिछड़ा मोर्चा श्री बबलू लोधी केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए किये गए महत्वपूर्ण कार्य के विषय में सभी को अबगत कराते हुए! कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगो को संगठन के कार्य कर रहे सभी कार्यकर्ताओं को मंत्री व प्रदेश मंत्री बनाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया है ! समापन सत्र में ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी पिछड़ा मोर्चा श्री राहुल आर्य जी ने मीडिया व शोशल मीडिया की भूमिका के विषय में संपूर्ण जानकारी दी! इस कार्यक्रम के बाद माननीय सिकंदराराऊ विधानसभा के विधायक श्रीमान वीरेंद्र सिंह राणा जी का सानिध्य प्राप्त हुआ ! इस प्रशिक्षण वर्ग की समापन की घोषणा जिला अध्यक्ष मोहित बघेल ने की ! और जिले के समस्त पदाधिकारी गणों का एवं मंडल के समस्त मंडल अध्यक्ष गणों का एवं मंडल के महामंत्री गणों का आभार जिला अध्यक्ष मोहित बघेल ने व्यक्त किया! प्रशिक्षण वर्ग का संचालन अशोक गोला जी ने किया ! इस प्रशिक्षण वर्ग में सुरेश चंद कुशवाहा, रमेश चंद लोधी, मुकेश चौधरी, रामगोपाल कश्यप, प्रेमसिंह कुशवाहा, विष्णु बघेल, आरसी गोला, पंकज पलावत, बंटी आर्य, सचिन वर्मा, अनिल कुशवाहा, रवेन्द्र सिंह कुशवाह, योगेन्द्र सिंह राजपूत, धारासिंह चौ० राजेंद्र सिंह , वीनेश यादव, पवन चौधरी, सुरेश प्रजापति, राकेश कुमार वर्मा, राधेश्याम प्रजापति, गौरी शंकर यादव, रविकुमार कुशवाहा, वीरेन्द्र कुमार, सरिता सिंह बघेल, दुर्गेश कुमारी, सुरेश चंद कश्यप, मुकेश सोनी, चन्द्रप्रकाश कुशवाहा, प्रभात राजपूत, दुर्गेश सिंह लोधी, अंकित बघेल, नरेन्द्र रावल, नरेन्द्र सिंह चौधरी, चौ फाल सिंह, रामबाबू सिंह, एवं आदि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

yatendra pratap

यह भी देखें :-