Visitors have accessed this post 108 times.

हाथरस : आज भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत तैयारियो को लेकर एक बैठक आयोजित की गई जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में जिले के प्रभारी चौ० देवेन्द्र सिंह रहे | कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने जिले के प्रत्येक गॉव के हर घर तक देश के तिरंगे झंडे को लेकर के पहुंचना होगा और वहां से माटी और चावल एकत्रित करने होंगे तथा जोकि विकास खंड , जिला और प्रदेश से होते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बनने वाले शहीद स्मारक का हिस्सा बनेगे | इस कार्यक्रम में एक भव्य कलश यात्रा निकलेगी जिसमे शासन के साथ – साथ पार्टी के पदाधिकारियो की भी भागीदारी रहेगी | इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूचि को दुरुस्त करने के लिए वोटर चेतना अभियान पर भी काम करना होगा | अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि दोनों ही अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण है | जो कि पार्टी को आम जनता के साथ में जोड़ेंगे इसीलिए इस अभियान में बनाई गई टोलियों के सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अभियान को सफल बनाने में जुट जाना है | कार्यक्रम का सञ्चालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया | कार्यक्रम में सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, सि०राऊ विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह राना, महेंद्र सिंह आचार्य, हरिशंकर राना, प्रीती चौधरी, प्रेम सिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, संतराज सिंह, पवन रावत, विष्णु बघेल, राजेंद्र चौधरी, हरस्वरूप वर्मा, राधेश्याम पागल, डा० एसपीएस चौहान, सुनीता वर्मा, राजेश सिंह गुड्डू, मोहित बघेल, रामवीर सिंह भैयाजी, दुर्गेश नंदनी, शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, धर्मेन्द्र उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, अनिल पराशर, योगेश परमार, राजेंद्र सिंह धाकरे, राजपाल सिंह, रामकुमार वर्मा, कुशलपाल सिंह पौरुष, सुरेन्द्र सिंह पुंडीर, मुकेश चौहान, गिरीश सेंगर, अनंतवीर सोलंकी, जीतेन्द्र गुप्ता, रमन माहौर, रजत चौधरी, नीरेश सिंह, अशोक कुमार, रजत अग्रवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |