Visitors have accessed this post 1047 times.
सिकंदराराऊ : नगर में 9 फरवरी से ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर की प्रमुख क्रिकेट टीम में भागीदारी करेंगी और स्थानीय खेल प्रेमियों को इस दौरान भरपूर चौके छक्के देखने को मिलेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन नगर पालिका क्रीडा स्थल में किया जाएगा। आयोजक क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी में जोर-जोर से लगे हुए हैं। क्रीड़ा स्थल को टूर्नामेंट के लिए सजाया संवारा जा रहा है। हर वर्ष इस टूर्नामेंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगर के साथ-साथ बाहर से भी खेल प्रेमी यहां पहुंचते हैं। आयोजकों ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर क्रिकेट टूर्नामेंट का आनंद लें।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









