Visitors have accessed this post 95 times.

सिकन्दराराऊ : यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन सिकन्द्राराऊ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन मिश्री होटल पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता शम्मी गौतम ने की और संचालन शायर आतिस सोलंकी ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में राजबहादुर सिंह उपजिलाधिकारी सिकन्दराराऊ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में के पी सिंह प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, आफताब आलम एसडीओ,राजकुमार पशूचिकित्सा विभाग, सुभाष चन्द्र प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर व डा अरविन्द शर्मा प्राचार्य पूरन सिंह महाविद्यालय उपस्थिति रहे। अतिथियों के कर कमलों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन के बाद कवि सम्मेलन की शुरुआत की।
लखनऊ से पधारी वरिष्ठ कवयित्री डा सरला शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
वरिष्ठ शायर राजबहादुर सिंह राज उपजिलाधिकारी ने पढा
रस्ते पर गर अपने चला नहीं होता
उसकी फिर मंजिल का पता नहीं होता…..
लखनऊ से पधारी अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री डा सरला शर्मा ने पढ़ा-
यहां रसखान खुद कान्हा की बंशी के दिवाने है
हमें त्योहार होली ईद को मिलकर मनाने हैं….
संचालन कर रहे वरिष्ठ शायर आतिश सोलंकी ने पढा
जिन्दगी का ये गुल पे करम देखिये
रोज मरता हूं मैं मौहतरम देखिये
कासगंज से पधारे अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डा अजय अटल ने पढा
राधा और कृष्ण की टोली
खेल रही है मिलकर होली….
कवि महेश यादव संघर्षी ने पढा
प्रेम रंग जीवन में भर लो
होली सो होली है……..
कवि विपिन शर्मा कासगंज ने पढा
चाह यही है जीवन अपना अर्पण कर दूं
अपना मन तेरे मन का दर्पण कर दूं…
अवशेष विमल ने पढ़ा-
कल्पना से परे हैं तुम्हारे नयन।
भावना से भरे हैं तुम्हारे नयन।।
कार्यक्रम के आयोजक मोहित कुमार मोनू तहसील अध्यक्ष यूपी वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन, समाजसेवी हरपाल सिंह यादव, महेश यादव संघर्षी, हेमंत कुमार व पवन कुमार वार्ष्णेय ने सभी कवियों एवं अतिथिगणों का स्मृति चिन्ह व फूलमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
इसके अलावा वरिष्ठ कवि विवेकशील राघव, कवयित्री मीरा माहेश्वरी, कवयित्री उन्नति भारद्वाज, आरिफ परदेशी आगरा, शायर जाहिद खान राहत अलीगढ, नईम अख्तर नईम गंज युवा कवि शिव संभव आदि ने शानदार काव्यपाठ किया ।
होली मिलन समारोह में प्रमुख रूप से नबाब अहमद कुरैशी, हरेन्द्र यादव प्रधान, साहित्य शर्मा, रिंकू यादव, दिनेश यादव, डा अरविन्द शर्मा, सुभाष कुमार , हसरुद्दीन शाह, गौरव पचौरी, शकील अहमद, आरती कश्यप, अंजू कश्यप, ताराचन्द्र वर्मा, बीना देवी , विशाल, रजनीश यादव संध्या देवी उपस्थित रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-