Visitors have accessed this post 11 times.

हाथरस : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में लखनऊ में आयोजित जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में हाथरस जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने सहभागिता की। बैठक में आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें और गांव-गांव तथा वार्ड-वार्ड तक संगठन को सक्रिय करते हुए चुनावी तैयारियों में पूरी मजबूती से जुटें।
बैठक के बाद हाथरस जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि जनपद में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा प्रत्येक बूथ तक पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ बुलंद करेगा और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगा।
बैठक में हाथरस से शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ‘ओके’, जिला महासचिव श्रीकृष्ण एडवोकेट तथा जिला महासचिव अब्बास हुसैन भी उपस्थित रहे।

INPUT – RAHUL SHARMA