Visitors have accessed this post 56 times.

हाथरस जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय वार्ष्णेय (एडवोकेट) के पूर्वोत्तर/पूर्वांचल रेलवे के रेलवे पैनल अधिवक्ता (Railway Panel Advocate) के रूप में नियुक्त होने पर शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर संयुक्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय एवं जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र वार्ष्णेय के संयुक्त नेतृत्व में एक गरिमामय अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने संजय वार्ष्णेय का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। सभी ने उनकी इस उपलब्धि को हाथरस के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संयुक्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय ने कहा कि संजय वार्ष्णेय की नियुक्ति उनकी मेहनत, कानूनी दक्षता और ईमानदार कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे रेलवे पैनल अधिवक्ता के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि संजय वार्ष्णेय का कानूनी क्षेत्र में योगदान सदैव सराहनीय रहा है। उनकी नियुक्ति से रेलवे प्रशासन के न्यायिक कार्यों को मजबूती मिलेगी तथा युवा अधिवक्ताओं को भी प्रेरणा प्राप्त होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के. के. सिंघल, राकेश बल्लभ वशिष्ठ, रामकुमार सिंह, प्रमोद शर्मा, राधामाधव शर्मा, नरेंद्र कुमार गौतम एवं अन्य अधिवक्ताओं ने भी संजय वार्ष्णेय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा विधि के सिद्धांतों और न्यायिक मूल्यों का सम्मान किया है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए हाथरस और अधिवक्ता समाज का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर राजू वार्ष्णेय, सत्यवीर सिंह वर्मा, गिरराज प्रसाद, निखिल वर्मा, हेमंत वार्ष्णेय, केशव शर्मा, हरिओम, योग्यता गुप्ता, मुकुल रावत, शिखा, दिव्यांशी, प्रणीत गुप्ता, हर्षित वार्ष्णेय, कृति वार्ष्णेय सहित अनेक अधिवक्ता एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने संजय वार्ष्णेय को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

INPUT – AMIT SHARMA