Visitors have accessed this post 65 times.

हाथरस : जन शिक्षा समिति, ब्रज प्रदेश द्वारा 2 से 4 अगस्त 2026 तक श्री विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, थाना दरियावगंज (कासगंज) में आयोजित प्रांतीय दलीय प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर (हाथरस) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे जनपद का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता के किशोर वर्ग शतरंज मुकाबले में विद्यालय के अध्ययन माथुर, ब्रजेश सिंह, अनुराग सिंह और हिमांशु ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं किशोर वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में भव्य माहेश्वरी और हिमांशु ने भी शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन क्षेत्रीय दलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहां वे जन शिक्षा समिति, ब्रज प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार चैचाणी, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य, प्रबंध समिति के सदस्यों, विद्यालय परिवार तथा अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उत्साहवर्धन किया।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA