Visitors have accessed this post 30 times.

हसायन : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हसायन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक प्रसूता द्वारा स्वस्थ एवं सामान्य शिशु को जन्म देने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रसूता गौरी देवी की सफल नॉर्मल डिलीवरी के बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें फल की टोकरी भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा गोद भराई की रस्म निभाकर सम्मानित किया। इस दौरान नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र भी परिवार को प्रदान किया गया। सीएचसी हसायन के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण चौधरी ने प्रसूता एवं नवजात को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ शिशु का जन्म किसी भी परिवार के लिए अत्यंत खुशी और गर्व का क्षण होता है। उन्होंने नवजात के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चा स्वस्थ रहकर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करे। डॉ. चौधरी ने सफल एवं सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी के लिए स्टाफ नर्स रेखा, दीक्षा तथा स्वास्थ्य केंद्र के समस्त चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत और समर्पण के कारण प्रसूता एवं नवजात दोनों स्वस्थ हैं। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में प्रसूता और नवजात के परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रसूता एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

INPUT – YATENDRA PRATAP SINGH

HasayanCHC

NormalDelivery

MaternalHealth

NewbornCare

HathrasNews