Visitors have accessed this post 14 times.

सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के हुसैनपुर के निकट एक ट्रक नें ट्रैक्टर को मारी टक्कर हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 12:00 बजे एक ट्रैक्टर जिसमें धाम भरे हुए थे वह अलीगढ़ की ओर जा रहा था बताया जाता है जैसे ही ट्रैक्टर हुसैनपुर के निकट पहुंचा तो पीछे से गेहूं से भरे 10 पहियो का ट्रक नें ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी टक्कर ईतनी जोरदार थी के ट्रक और ट्रैक्टर मौके पर ही पलट गए टक्कर के बाद चालक पुत्र और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, ट्रैक्टर चालक नें बताया की हम बहुत ही आराम सें चल रहे थे, ट्रक के चालक की लापरवाही है मेरे ट्रैक्टर को टक्कर मारी है, हादसे के बाद ट्रक बीच रोड पर पलट गया और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने तत्काल दोनों घायल पिता पुत्र को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने पिता की हालत को नाजुक बताते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया

INPUT – NEERAJ GUPTA