Visitors have accessed this post 11 times.
हसायन : शनिवार को डीसी निपुण नीरज वर्मा एवं एआरपी गणित सत्येंद्र कुमार मिश्र ने विकासखंड के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय हैदलपुर में बच्चों का निपुण आकलन किया गया, जबकि प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांची गई। अधिकारियों ने बच्चों के साथ पंगत में बैठकर भोजन भी ग्रहण किया। प्राथमिक विद्यालय हसायन नंबर दो में भी बच्चों का निपुण आकलन किया गया, जहां समस्त स्टाफ बच्चों को पढ़ाते हुए मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसायन में अन्य शिक्षक शिक्षण कार्य करते मिले। इस दौरान बीआरसी हसायन पर चल रहे बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों के साथ संदर्भदाता भूपेंद्र कुमार यादव, रवि कुमार शर्मा, उपेंद्र दीक्षित एवं सत्येंद्र कुमार मिश्र तथा समस्त बीआरसी स्टाफ उपस्थित रहा। प्रशिक्षण में बच्चों की बुनियादी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, पुस्तकालय एवं समझ आधारित शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

INPUT – YATENDRA PRATAP











