Visitors have accessed this post 7 times.
सादाबाद : आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह आगरा की दिशा से आ रही एक मैक्स पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के समय गाड़ी में भारी मात्रा में पशुओं के अवशेष भरे हुए थे। गाड़ी पलटने से राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और हड़कंप मच गया। अवशेषों में इतनी दुर्गंध आ रही थी के लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।
हादसे में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया, जिसे मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गाड़ी के कागज चेक कर संतुष्टि जताई इसके बाद जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सीधा कराया गया और सड़क पर फैले अवशेषों को दोबारा गाड़ी में भरवाकर उसे अलीगढ़ की ओर रवाना किया गया।
INPUT – KANHAIYA LAL











