Visitors have accessed this post 22 times.
हसायन : श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी सूर्य प्रताप सिंह ‘सूरज भैया’ ने टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान 80 विधानसभा सिकंदराराऊ क्षेत्र में संचालित सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। भेंट के दौरान सूर्य प्रताप सिंह ‘सूरज भैया’ ने मुख्यमंत्री को श्रवण गंगा सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक पूर्णिमा पर निःशुल्क गंगा स्नान यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा जरूरतमंद और अनाथ बच्चों को ‘सूरज पाठशाला’ के माध्यम से शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही निःशुल्क कपड़े, किताबें और अध्ययन सामग्री भी वितरित की जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समिति की ओर से किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना की और ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। सिकंदराराऊ विधानसभा को लेकर बढ़ी राजनीतिक चर्चाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई इस मुलाकात को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। क्षेत्र में सूर्य प्रताप सिंह ‘सूरज भैया’ की सक्रिय सामाजिक भूमिका और लगातार बढ़ते जनसंपर्क को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद किसी राजनीतिक जिम्मेदारी या आगामी चुनाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। ऐसे में यह मुलाकात फिलहाल शिष्टाचार भेंट के साथ-साथ क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। आने वाले समय में सिकंदराराऊ विधानसभा की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर क्षेत्रीय लोगों और राजनीतिक जानकारों की नजर बनी हुई है।
INPUT – YATENDRA PRATAP SINGH











