Visitors have accessed this post 732 times.
सासनी : मोहल्ला कस्साबान मे दो युवतियां आपस में भिड गई। जिसमेंएक युवती ने दूसरी युवती के हाथ में मीट काटने वाला गडासा मारकर घायल कर दिया। जिसकी तहरीर पीडिता के पिता ने कोतवाली में दी है। पुलिस ने घायल का उपचार सीएचसी में कराया है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला कस्साबान में रानी पुत्री इकराम मुदीन, तथा फिंजा पुत्री फैजान में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान फिंजा ने मीट काटने वाला गडासा हाथ में उठा लिया और रानी पर वार कर दिया। जिससे गडासा रानी के हाथ में लगा। रानी बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड जुट गई। किसी प्रकार रानी का पिता रानी को लेकर कोतवाली पहुंचा जहां घटना की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने घायल का उपचार सीएचसी में कराया है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि रानी ने स्वयं को घायल का पुरानी रंजिश के चलते अरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
input : avid hussain
यह भी पढ़े : क्या आपने देखी है मिठाइयों की इतनी वैरायटी
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










