Visitors have accessed this post 203 times.

सिकंदराराऊ : नगर में अखण्ड भारत की अखण्ड तिरंगा यात्रा पदयात्रा का ममता फार्म हाउस पर समाजसेवी आकाश दीक्षित के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।जिसमे यात्रा के संयोजक डॉ पूर्णेन्दु मिश्र जी के द्वारा बताया गया कि यात्रा को इस 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के गौरवशाली शासनकाल की अमूल्य उपलब्धियों राष्ट्रवादी उत्थान अखण्ड भारत निर्माण हेतु अतुल्य योगदान को जन जन तक पहुंचाने के लिए हम अपने सहयोगियों के साथ पदयात्रा को 2 अक्टूबर दिन रविवार से महात्मा गांधी जी की मूर्ति जीपीओ हजरतगंज, लखनऊ से शुभारंभ कर 21 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार को रामलीला मैदान में संपन्न की जाएगी।
वही यात्रा के संयोजक डॉ पूर्णेन्दु मिश्र के द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया कि आज पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन हो जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा राजकीय शोक घोषित किए जाने के कारण यात्रा को ममता फार्म हाउस सिकंदराराऊ पर विश्राम किया गया है तथा यात्रा कल सुबह लगभग 8:00 बजे से पुनः यात्रा को प्रारंभ किया जाएगा।
जिसमें मुख्य रुप से अखंड प्रताप सिंह, दिवाकर शुक्ला, मोहम्मद सोहराब, अंजनी उपाध्याय, विजय वर्मा, सत्य प्रकाश बाजपेई, अंजनी मौर्य, ऋतिक मिश्रा,पंडित आकाश दीक्षित समाजसेवी, निशांत चौहान जिला अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन, दुर्वेश पचौरी, हरेंद्र दीक्षित, मनोज शर्मा, प्रदीप पचौरी, बबलू मौर्य, श्यामवीर यादव, रितिक बाल्मिक, पार्थ चौहान, गौरव सिंह, राहुल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

vinay

यह भी देखें :-