Visitors have accessed this post 12 times.
हाथरस : अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मित्तल (चूर्ण वाले) का शहर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री राकेश बंसल (स्टील वाले) अपने सहयोगियों श्री कृष्ण अग्रवाल (एलपी बंटी बाबू), लोकेश अग्रवाल (हींग वाले), सुरेश अग्रवाल (जिला अध्यक्ष फैम) सहित अन्य अग्रबंधुओं के साथ श्री मित्तल के प्रतिष्ठान पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान श्री अनिल कुमार मित्तल को अध्यक्ष निर्वाचित होने की खुशी में श्री गिरिराज महाराज की भोग प्रसादी, पीत वस्त्र, तुलसी-इलायची की माला एवं पटका भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर श्री राकेश बंसल ने अग्रवाल समाज के हित में हर समय और हर स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और एकता के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मित्तल ने समाज के उत्थान एवं सामाजिक कार्यों में सभी वर्गों के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज में जो एकता, जागरूकता और उत्साह का वातावरण बना है, उसे आगे भी बनाए रखना प्रत्येक अग्रबंधु की जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के कल्याण एवं विकास के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। श्री मित्तल ने चुनाव के दौरान मिले समर्थन और स्नेह के लिए संपूर्ण अग्रवाल समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
INPUT – AMIT SHARMA











