Visitors have accessed this post 58 times.
हसायन : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉ. दादी प्रकाशमणि की स्मृति में संचालित 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत हसायन क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भारत पेट्रोलियम, थाना हसायन तथा कई शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों और विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। अलीगढ़ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में ब्रह्माकुमारी हसायन शाखा की बीके उमा बहिन ने कहा कि नशामुक्ति केवल कानून या प्रतिबंधों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए व्यक्ति के मन में जागरूकता और आत्मसंयम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “मन बंदी से ही नशा बंदी संभव है और सामाजिक बदलाव के लिए सबका एक संकल्प जरूरी है।” भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन इंडिया की सलेमपुर इकाई के एसोसिएट एग्जीक्यूटिव भूषण पाटिल ने कहा कि मेहनत की कमाई को नशे की लत में बर्बाद नहीं करना चाहिए तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

वहीं थाना हसायन में एसएचओ मनीष टिकारा की उपस्थिति में पुलिस कर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा दादा मेघ सिंह इंटर कॉलेज, संतोष कुमार हरभेजी इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, संकट मोचन इंटर कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थानों में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में बीके वर्षा बहिन, बीके लक्ष्मी बहिन एवं बीके खुशी बहिन का विशेष सहयोग रहा।

INPUT – YATENDRA PRATAP SINGH










