Visitors have accessed this post 54 times.

सासनी : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सासनी में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान भाजपा प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में के.एल. जैन इंटर कॉलेज के पास आयोजित होगा। स्वच्छता अभियान प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक चलेगा। अभियान के दौरान क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ ही स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में के.एल. जैन इंटर कॉलेज के शिक्षकगण, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता तथा सासनी के गणमान्य नागरिक सहभागिता करेंगे। अभियान के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सुशासन और विकास यात्रा पूरी होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। उसी क्रम में 4 अक्टूबर को इस अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम सासनी में चलाया जायेगा।
स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से ही स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण का निर्माण संभव है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को मजबूत करने का एक प्रयास है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता अभियान में सहभागिता करने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

INPUT – RAHUL SHARMA