Visitors have accessed this post 4 times.

हाथरस : गांधी जयंती के अवसर पर आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संगठन की ओर से शुक्रवार को सादाबाद कस्बे के गांधी पार्क स्थित गांधी चबूतरे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा भदौरिया के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संगठन की पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा भदौरिया ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश और समाज को सत्य एवं अहिंसा का मार्ग दिखाया, जो आज भी महिलाओं और पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि संगठन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। रेखा भदौरिया ने कहा कि किसी भी पीड़ित महिला को न्याय दिलाने और उसकी मदद करने के लिए संगठन के दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठन की दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहीं। सभी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

INPUT – AMIT SHARMA