Visitors have accessed this post 64 times.

हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 11 अगस्त 2026 को विष्णुपुरी स्थित लाइव शहर न्यूज नेटवर्क के कार्यालय से अज्ञात चोरों ने हेडफोन, चार्जर, कैमरा, मेमोरी कार्ड और बैटरियां चोरी कर ली थीं। मामले में 3 अक्टूबर को तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, ग्राउंड इंटेलिजेंस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने 4 अक्टूबर को आरोपी राजा पुत्र कमलकान्त, निवासी नया बास, थाना हाथरस गेट, हाथरस को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से ZEBRONICS हेडफोन, SONY चार्जर, कैमरा, 64 जीबी मेमोरी कार्ड, सेल बैट्री और कैमरा बैट्री समेत चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में मु0अ0सं0 404/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना मय पुलिस टीम थाना हाथरस गेट शामिल रही।