Visitors have accessed this post 1763 times.

आगरा में हर रोज कोई न कोई बारदात सामने आ ही जाती है ,अभी 2 पूर्व एक धौर्रा निवासी 9 बर्षीय बालक की गला घोंटकर हत्या कर दी जाती है,जिसके आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।वही कल रविवार की रात 10 बजे ताऊ और भतीजे पर जमकर फायरिंग हो जाती है जहाँ दोनों गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।शहर में आये दिन चोरी लूट और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं ,जिससे आम जनता में दहशत का माहौल बना हुआ है।आपको बता दे रात करीब 10 बजे थाना मलपुरा के गांव धनौली में 5-6लोगो ने ताऊ और भतीजे पर जमकर फायरिंग कर दी जिससे ताऊ महेंद्र के पेट मे और भतीजे मानवेन्द्र के सीधे हाथ में गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको आगरा के नामनेर स्थित एसआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर गॉव के ही बताये जा रहे हैं ,और फायरिंग भी रंजिशन बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इनपुट : महिपाल सिंह