Visitors have accessed this post 740 times.
पुरदिलनगर : कस्बे में फूल डोल मेले का आयोजन किया गया। जो कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन कृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में किया जाता है।जिसमें दर्जनों झांकियां भी निकाली जाती हैं। झांकी में आगे माँ काली हाथ में तलवार लेकर चल रहीं थी। जिसकी शोभा मन को भा रही थी । मेला प्रोत्साहन समिति के द्वारा सभी मेले में झांकीयों की प्रस्तुति करने वालों को सम्मानित किया गया । मेला बहुत भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ।
नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकान्त कुशवाह द्वारा सभी को पटका पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर मेले में प्रस्तुति देने वालों सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सुरेश आर्य, बंटी आर्य, सोनू व्याणी, वरूण राठी, सचिन दीक्षित, अनिल नगरिया, हरीश गोयल, शशी शर्मा , गौरव सोनी, विन्नी जाखेटिया आदि मौजूद रहे।
प्रशाशन का भरपूर सहयोग रहा। उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी डा० आनन्द कुमार,थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

INPUT – PUSHPKANT SHARMA
यह भी देखें:-









