Visitors have accessed this post 1841 times.

हैदराबाद की आठ साल की जिया ठाकुर ने डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन-4 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस शो में जिया की मेंटर वैष्णवी पाटिल भी डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन-1 की प्रतियोगी रह चुकी हैं।

रविवार को इस शो का आखिरी एपिसोड प्रसारित किया गया। विजेता के तौर पर जिया को इनाम में 5 लाख रुपये मिले हैं। जिया ने फिनाले के लिए कड़ी मेहनत की थी। फिनाले में जिया के साथ एपी रॉकर्स, मान अमित, उर्वा भवसार और तमन गमनु प्रतियोगी भी शामिल थे।

Input seema